वे 2 लोग जिनकी आखों में आखें डालकर बात नहीं कर सके रणबीर, KBC के मंच पर किया खुलासा
KBC में रणबीर कपूर ने अमिताभ बच्चन से कहा है कि सिर्फ 2 लोग ऐसे हैं जिनकी आंखों में आंखें डालकर बात नहीं कर सके। रणबीर ने कहा, "सर, मैं यह कहना चाहूंगा कि मेरी ज़िंदगी में 2 ही ऐसे लोग आए हैं...जिनकी आंखों में मैं आंखें डालकर बात नहीं कर सकता...एक मेरे पिता जी थे और दूसरे आप हैं।"