KFC से खरीदे गए चिकन में मिला कीड़ा, ग्रेटर नोएडा में शख्स ने वीडियो शेयर कर किया दावा
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने दावा किया है कि उन्हें ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल में KFC आउटलेट से खरीदे गए डीप-फ्राइड चिकन में एक कीड़ा मिला। उन्होंने इससे जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए आउटलेट की फूड-सेफ्टी और क्वालिटी-कंट्रोल जांच पर सवाल उठाते हुए कहा, "यह बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं है! क्या कोई क्वालिटी चेक हुआ था?"