केजीएमयू में कई सालों से चल रहा धर्मांतरण गैंग, डॉक्टरों और कर्मियों पर एक्शन की तैयारी
लखनऊ के KGMU में कथित धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों-कर्मचारियों के उत्पीड़न के मामलों की 10-महीने की जांच के बाद यूपी एसटीएफ ने शासन को रिपोर्ट सौंपी है। इसमें 12-लोगों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। आरोपियों पर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और शिकायतें दबाने के आरोप हैं। शासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।