KKR को ट्रोल करने वाला वीडियो शेयर कर बुरी फंसी श्रेयस की बहन, आलोचनाओं के बाद किया डिलीट
पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने आलोचनाओं के बाद अपने इंस्टाग्राम से केकेआर को ट्रोल करने वाला वीडियो डिलीट कर दिया है। उन्हें ऑनलाइन गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। श्रेष्ठा ने पीबीकेएस-केकेआर के बीच मैच रद्द होने पर वीडियो में कहा था, "पंजाबियों का दिल बड़ा होता है...ये लो एक पॉइंट।"