KKR फ्रैंचाइज़ी ने जेसन होल्डर को लॉस एंजिलिस नाईट राइडर्स टीम का बनाया नया कप्तान
मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2025 के लिए लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने वेस्टइंडीज़ के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर को टीम का नया कप्तान बनाया है। हालांकि, सीज़न के शुरुआती 2 मैचों में होल्डर टीम का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी अनुपस्थिति में सुनील नरेन टीम की कप्तानी करेंगे। होल्डर फिलहाल वेस्टइंडीज़ बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज़ खेल रहे हैं।