कोच-कप्तान वर्ल्ड कप के लिए अहम खिलाड़ियों को ज़्यादा समय देना चाहते हैं: केएल राहुल
भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल ने कहा कि वे पुरानी गेंद पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''कोच और कप्तान ने उन खिलाड़ियों को अधिक समय देना चाहते हैं जो वर्ल्ड कप के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।'' 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा।