Koo के बंद होने पर टिप्पणी को लेकर ओला के भाविश अग्रवाल की हुई आलोचना
भारतीय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म कू के बंद होने पर ओला के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल के कमेंट 'जो पहले से है उसे रीक्रिएट करने से कुछ नहीं होगा' की आलोचना हुई है। कू को कभी X का प्रतिद्वंद्वी माना जाता था। एक X यूज़र ने कहा, "उबर/लिफ्ट की नकल करने वाला...बोल रहा है?" दूसरे ने पूछा, "तो 'कृत्रिम' कितना अलग है?"