US में गिरावट की आंधी ने एशियाई बाजारों को भी चपेट में लिया, भारत को छोड़ एशियाभर में कोहराम
अमेरिकी बाज़ार में भारी गिरावट का असर पूरे एशियाई बाजार पर देखने को मिला। AI-सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली से दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स करीब 9% तक टूटा जिससे 20-मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। वहीं, जापान का Nikkei 225 भी 5%+ फिसला। हालांकि, इस वैश्विक कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाज़ार बढ़त के साथ मज़बूत स्थिति में बने रहे।