KRK बोले- मुकेश अंबानी ने जावेद जाफरी के बेटे को गिफ्ट किया अपार्टमेंट; जावेद ने दिया जवाब
अभिनेता कमाल आर खान (केआरके) ने X पर दावा किया है, "अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मिज़ान (मुंबई स्थित) संधू पैलेस में रहते हैं क्योंकि वहां मुकेश अंबानी ने उन्हें ₹30 करोड़ का अपार्टमेंट गिफ्ट किया है।" बकौल केआरके, मिज़ान ने अनंत अंबानी से राधिका मर्चेंट का परिचय कराया था। इन दावों का खंडन कर जावेद ने कहा, "कुछ भी।"