L&T फाइनेंस का 2025 की पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर हुआ ₹701 करोड़, 12% उछला रेवेन्यू
L&T फाइनेंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए और पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 2.27% बढ़कर ₹701.10 करोड़ हो गया है। वहीं, समान तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू ₹4259.57 करोड़ रहा जो बीते साल की समान तिमाही के ₹3784.40 करोड़ से 12.55% अधिक है।