LAC पर चीन की कथित घुसपैठ पर बीजेपी सांसद ने जताई चिंता, कहा- मेरी बात को तवज्जो नहीं दी
अरुणाचल प्रदेश के बीजेपी सांसद तापिर गाव ने एलएसी पर चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की कथित घुसपैठ को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "मैंने 2019 में संसद में चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाया था लेकिन इसे खास तवज्जो नहीं दी गई।" बकौल गाव, उन्हें यह तर्क दिया गया कि इससे भारतीय सेना का मनोबल कमज़ोर होगा।