LAC पर क्यों आमने-सामने आ जाते हैं भारत-चीन के सैनिक? अरुणाचल के CM ने बताई वजह
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर कोई स्पष्ट रेखा न होने और चीन द्वारा मैकमोहन रेखा को न मानने से अक्सर चीनी सेना (PLA) के गश्ती दल भारतीय सीमा का उल्लंघन कर देते हैं जिससे फेस-ऑफ की स्थिति बनती है। उन्होंने आगे कहा कि सीमा पर वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।