Levi’s जीन्स बनाने वाले इस छोटे से देश पर ट्रंप ने लगाया 50% टैरिफ, बंद हो सकती हैं फैक्ट्रियां
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने छोटे से अफ्रीकी देश लेसोथो पर 50% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। बकौल रिपोर्ट्स, लेसोथो में लिवाइस की सबसे ज़्यादा जीन्स बनती हैं। लेसोथो के व्यापार मंत्री मोखेथी शेलिले के अनुसार, वे अमेरिकी अधिकारियों से बात करेंगे क्योंकि इस फैसले से लेसोथो की 11 फैक्ट्रियां बंद हो सकती हैं और 12,000 लोग बेरोज़गार हो सकते हैं।