LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने ₹15,237 करोड़ के IPO के लिए दाखिल किया ड्राफ्ट पेपर
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने शुक्रवार को ₹15,237 करोड़ का आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं। कंपनी आईपीओ के ज़रिए 10.18 करोड़ शेयर की बिक्री करेगी। कंपनी ने इस आईपीओ को मैनेज करने के लिए बैंक ऑफ अमेरिका, सिटीग्रुप, जेपी मॉर्गन चेज़ और मॉर्गन स्टैनली को नियुक्त किया है।