LG ने कहा- गंदगी में रह रहे दिल्लीवाले: 'आप' ने दी कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने की सलाह
दिल्ली के उप-राज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने कहा है कि 'आप' के शासन में दिल्ली के लोगों को सीवर के गंदे पानी के बीच रहने के लिए मज़बूर किया जा रहा है। वहीं, 'आप' ने उप-राज्यपाल को नसीहत दी है कि वह कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें। दरअसल, एलजी ने यह बात बीजेपी नेता विनय सहस्रबुद्धे के पॉडकास्ट में कही थी।