LIC का Q2 में मुनाफा 20% बढ़कर हुआ ₹12,076 करोड़, नेट प्रीमियम आय ₹1.47 लाख करोड़
सरकारी बीमा कंपनी LIC का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़ रहा जो पिछले साल ₹10,053 करोड़ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय ₹2.62 लाख करोड़ और नेट प्रीमियम आय 16.2% की वृद्धि के साथ ₹1,47,018 करोड़ पर पहुंच गई। रिन्यूअल प्रीमियम भी बढ़कर ₹68,375 करोड़ हो गया है।