सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) ने ओपन मार्केट परचेज़ के ज़रिए एशियन पेंट्स में अपना निवेश बढ़ाकर 7% कर लिया है। एलआईसी के अनुसार, शेयरों की खरीद ₹2891.25 प्रति शेयर की औसत कीमत के आधार पर हुई है। बकौल एलआईसी, पहले यह हिस्सेदारी पेड-अप कैपिटल का 5.001% थी जो अब बढ़कर 7.010% हो गई है।