LIC ने पॉलिसी सरेंडर करने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को लेकर लोगों को किया सावधान
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पॉलिसी सरेंडर करने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को लेकर लोगों को सावधान किया है। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि कुछ कंपनियां पॉलिसी सरेंडर करने के नाम पर लोगों से पॉलिसी हासिल करना चाहती हैं। एलआईसी ने कहा, "एलआईसी ऐसी किसी यूनिट/संस्थाओं द्वारा पेश किए जा रहे प्रोडक्ट्स/सर्विसेज़ से संबद्ध नहीं है।"