LIC पॉलिसी पर मिलता है लोन, नहीं देना पड़ता कोई भी प्रोसेसिंग फीस या हिडन चार्ज
LIC अपने पॉलिसीहोल्डर्स को कुछ खास इंश्योरेंस स्कीम पर सीधे कंपनी से लोन लेने की सुविधा देता है। आमतौर पर एलआईसी पर लोन 9-11% तक के ब्याज पर मिल जाता है जबकि पर्सनल लोन पर 10.30-16.99% तक ब्याज लगता है। इसे लेते समय प्रोसेसिंग फीस या हिडन चार्जेज़ नहीं लगते और सरेंडर वैल्यू का 80-90% तक लोन मिल सकता है।