LinkedIn ने जारी की भारत की Top 25 कंपनियों की सूची
लिंक्डइन (LinkedIn) ने भारत में काम करने के लिए सबसे बेहतरीन कंपनियों की अपनी वार्षिक रैंकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5,000 से अधिक ग्लोबल कर्मचारियों वाली कंपनियों को शामिल किया गया है। लिस्ट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद एक्सेंचर और कॉग्निजेंट क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।