LPG की किल्लत की आशंकाओं के बीच यूपी में शख्स के घर से छापेमारी में 55 सिलिंडर किए गए ज़ब्त
हापुड़ (यूपी) में अब्दुल रेहान नामक शख्स के घर में छापेमारी के दौरान 55-गैस सिलिंडर ज़ब्त हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि अब्दुल सपा नेता है और वह फरार है। हालांकि, सपा के ज़िला अध्यक्ष ने अब्दुल के सपा से जुड़े होने का खंडन किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब्दुल ₹2000 तक में सिलिंडर बेच रहा था।