LPG वितरक महासंघ ने केंद्र से की LPG सुरक्षा नली पर GST 18% से घटाकर 5% करने की मांग

अखिल भारतीय एलपीजी वितरक महासंघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर एलपीजी सुरक्षा नली पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% करने की मांग की है। अखिल भारतीय एलपीजी वितरक महासंघ के मुताबिक, जीएसटी की दर ज़्यादा होने से आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के लिए इसे खरीद पाना मुश्किल हो जाता है।

Load More