LPU ने विनेश फोगाट को ₹25 लाख का नकद इनाम देने की घोषणा की
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब) ने ओलंपिक्स-2024 में महिला कुश्ती के 50-किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंचने वालीं पहलवान विनेश फोगाट को ₹25 लाख का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। गौरतलब है, विनेश को बुधवार को फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वज़न होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश एलपीयू की छात्रा रह चुकी हैं।