LPU कैंपस में हिंसा भड़काने वाली रेप की अफवाह बेबुनियाद, पुलिस ने केस बंद करने का किया फैसला
LPU में हिंसा के बाद पुलिस ने हॉस्टल में रेप होने के आरोपों को गलत बताया है। इन आरोपों के बाद हिंसा भड़की थी जिसमें पुलिस की गाड़ियों में आग लगाई गई और IAF एयरक्राफ्ट में तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने 50 लोगों के बयान और CCTV फुटेज की जांच के बाद मामले को बेबुनियाद बताकर क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल की है।