LSG के खिलाफ मैच से पहले CSK की टीम ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी में किए दर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ियों ने रविवार को अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन, ऋतुराज गायकवाड, रामा कृष्णा घोष और विजय शंकर भी नज़र आए। एलएसजी और सीएसके के बीच सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

Load More