LSG के मालिक गोयनका ने केएल राहुल व पंत के वायरल 'टॉक्सिक बॉस' मीम पर दी प्रतिक्रिया
आईपीएल ऑक्शन के बाद केएल राहुल और ऋषभ पंत की काल्पनिक बातचीत पर बने वायरल मीम को लेकर एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने प्रतिक्रिया दी है। मीम में राहुल को पंत से 'कंपनी अच्छी है, वेतन अच्छा है लेकिन बॉस बहुत टॉक्सिक है' कहते दिखाया गया है। गोयनका ने कहा, "बॉस लविंग भी है...केयरिंग भी है और सख्त भी।"