LSG ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में टॉप-4 में बनाई जगह
आईपीएल-2025 में शनिवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने जीटी को 6-विकेट से हराकर इस सीज़न की अपनी चौथी जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस (जीटी) से मिले 181 रनों के लक्ष्य को एलएसजी ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एलएसजी ने आईपीएल-2025 की अंकतालिका में टॉप-4 में जगह बना ली है।