30 अक्टूबर को खुलने वाले IPO का पहले ही ₹52 प्रीमियम पर पहुंचा GMP, ₹158 है प्राइस बैंड
मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस का आईपीओ 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खुलेगा और कंपनी इसके ज़रिए करीब ₹57.64 करोड़ जुटा सकती है। IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड ₹150-158/शेयर तय किया गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर गुरुवार को ₹52 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, NSE SME पर इसकी 6 नवंबर को लिस्टिंग संभावित है।