MCD ने दिल्ली के निवासियों के लिए हाउस टैक्स माफ करने का किया एलान
एमसीडी ने दिल्ली में हाउस टैक्स माफी की घोषणा की है। 'आप' सांसद संजय सिंह के मुताबिक, जो वर्ष 2024-25 का हाउस टैक्स भरेंगे उनका पिछला सारा बकाया माफ किया जाएगा। 100 गज से छोटे मकानों का पूरा हाउस टैक्स, 100-500 गज के मकानों का 50% और जिन रिहायशी मकानों में दुकानें/व्यावसाय चल रहे हैं उनका हाउस टैक्स माफ होगा।