MCX पर ₹10,000 प्रति किलोग्राम महंगी हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी आई तेज़ी
अंबेडकर जयंती के कारण पहला सेशन बंद रहने के बाद मंगलवार को दूसरे सेशन में MCX के खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेज़ी दर्ज की गई। 5-मई वाला सिल्वर फ्यूचर ₹10,389 (करीब 5%) चढ़कर ₹2,51,723 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया जबकि 5-जून के गोल्ड फ्यूचर का दाम ₹2,000 से ज़्यादा बढ़कर ₹1,54,138 प्रति 10 ग्राम तक आ गया।