MCX पर कोहराम; दो हफ्ते के हाई से फिसला सोना, चांदी भी नरम
MCX पर गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट आई। 5 अगस्त एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स 0.44% टूटकर ₹1.45 लाख/10 ग्राम और 4 सितंबर एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर्स 0.50% गिरकर ₹2.25 लाख/किलो पर आ गया। बकौल सराफा असोसिएशन, 22 जुलाई को स्पॉट मार्केट में सोना दो हफ्ते के हाई ₹1.49 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.30 लाख/किलो पर पहुंची थी।