MI, KKR समेत 5 आईपीएल फ्रैंचाइज़ी ने 'द हंड्रेड' की टीमों के लिए लगाई बोली
आईपीएल फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' में टीमें खरीदने के लिए बोलियां जमा की हैं। ईसीबी ने टूर्नामेंट के सभी 8 फ्रैंचाइज़ी में 49%-49% हिस्सेदारी के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर थी।