MI की IPL 2026 में लगातार तीसरी हार, RCB ने 18 रन से हराया
RCB ने रविवार को खेले गए मैच में MI को 18 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB ने फिल सॉल्ट (78), विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 240/4 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में MI 222/5 का स्कोर ही बना सकी। गौरतलब है, MI की IPL-2026 में यह लगातार तीसरी हार है।