ML खट्टर से शिवराज सिंह चौहान तक, मोदी कैबिनेट में क्या करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री?
नरेंद्र मोदी कैबिनेट 3.0 का गठन हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़े मंत्रालयों में कोई हेरफेर नहीं की है. उनकी कैबिनेट में राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक के पास वही मंत्रालय हैं, जो उनके पास पहले से थे. बीजेपी ने 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह दी है.