MLA की कार गुज़री लेकिन ऐम्बुलेंस नहीं जाने दी, UP में मां का शव लेकर 1 KM पैदल चले बेटे
हमीरपुर (यूपी) में यमुना पुल पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात बंद होने के कारण एक ऐम्बुलेंस को रोक दिया गया जिसमें एक महिला का शव था। इसके बाद मृतका के बेटों ने स्ट्रेचर पर शव रखकर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर पुल पार किया। वहीं, इससे महज 2-घंटे पहले ही एक विधायक की कार इस पुल से गुज़री थी।