MLC चुनाव की वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, हिरासत में छोटू सिंह
बिहार MLC चुनाव मतदान के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह के पटना आवास पर समर्थकों ने पटाखे फोड़ जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत का दावा किया है। JDU उम्मीदवार नीरज कुमार ने विक्ट्री साइन दिखाया। वहीं, अनंत के सहयोगी छोटू सिंह को पुलिस ने जक्कनपुर से हिरासत में लेकर थाने बैठाया है। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।