MNNIT में बीटेक के 83% छात्रों को मिला रोज़गार, 4 छात्रों को ₹72 लाख का सालाना पैकेज
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बीटेक के 83.29% छात्रों को इस साल रोज़गार मिला है। कंप्यूटर साइंस शाखा के दो छात्र एवं एक छात्रा और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की एक छात्रा को ₹72 लाख का पैकेज मिला है। यह ऑफर एप्पल ने दिया है जबकि 27 छात्र-छात्राओं को ₹60 लाख से अधिक के पैकेज मिले हैं।