MNS किसी से गठबंधन नहीं करेगी: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी भी राजनैतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। ठाकरे ने कहा कि एमएनएस अन्य दलों के मुकाबले ज़्यादा सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। बकौल ठाकरे, चुनाव के बाद एमएनएस सरकार में होगी।