Mobikwik के IPO पर टूट पड़े निवेशक, एक घंटे के अंदर पूरी तरह से हुआ सब्सक्राइब
मोबिक्विक का ₹572 करोड़ का आईपीओ 11 दिसंबर को ओपन होने के एक घंटे के भीतर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। मोबिक्विक ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹265-₹279 प्रति शेयर तय किया है और इसका लक्ष्य ₹572 करोड़ जुटाना है। इसका सब्सक्रिप्शन 13 दिसंबर तक खुला रहेगा और यह बीएसई व एनएसई पर 18 दिसंबर को लिस्ट होगा।