Mobikwik के शेयरों में 15% की तेज़ी, इस विदेशी निवेशक ने बेच दी पूरी हिस्सेदारी
वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयरों में मंगलवार को तूफानी तेज़ी दिखी और शेयर कारोबार के दौरान 15% तक उछलकर ₹273.60 के स्तर तक पहुंच गए। यह तेज़ी एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद आई। जिसके तहत कंपनी के सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।