Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी के साथ ये मंत्री लेंगे शपथ!
पीएम मोदी के साथ चार मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि गृह, वित्त, रक्षा और विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अलावा शिक्षा और संस्कृति जैसे दो मजबूत वैचारिक पहलुओं वाले मंत्रालय भाजपा के पास रहेंगे, जबकि उसके सहयोगियों को पांच से आठ कैबिनेट पद मिल सकते हैं।