'NCC में एडमिशन के बदले की संबंध बनाने की मांग', MP में छात्राओं का आरोप; प्रोफेसर अरेस्ट
बालाघाट (एमपी) में अरण्य भारती कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेंद्र सिंह कुशराम को NCC एडमिशन के बदले शारीरिक संबंध की मांग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट ने कुशराम की ज़मानत याचिका खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं, प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है।