एमपी के कटनी में सरकार की तरफ से मिली थीं फ्री साइकलें, 1 महीने में ही ली गईं वापस
कटनी (एमपी) में शासकीय हाई स्कूल पड़रभटा के छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के तहत दी गईं फ्री साइकलें एक महीने बाद वापस लिए जाने का मामला सामने आया है। छात्रों का आरोप है कि जुलाई में उन्हें निःशुल्क साइकलें दी गईं लेकिन अगस्त में स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रों को योजना के लिए अपात्र बताते हुए साइकलें वापस ले लीं।