मध्य प्रदेश के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान शुरू
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर बालाघाट के 100 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान शुरू हुआ। इसके तहत 26 और 28 अक्टूबर को अधिकारी चार विकासखंडों के गांवों में पहुंचे थे। 14 दिनों में सुविधाओं का आकलन कर रिपोर्ट तैयार होगी। अभियान के ज़रिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोज़गार पर फोकस है।