MP के अंडा विक्रेता के नाम पर दिल्ली में चल रही थी फर्ज़ी कंपनी, मिला करोड़ों का नोटिस
दमोह (एमपी) में एक अंडा विक्रेता के नाम पर दिल्ली में करोड़ों की फर्ज़ी कंपनी चलाए जाने का मामला सामने आया है। आयकर विभाग के नोटिस के अनुसार, युवक का पैन-कार्ड व आधार-कार्ड इस्तेमाल कर कंपनी ने 2022-23 से 2024 तक ₹50 करोड़ का कारोबार किया और जिसका ₹6 करोड़ जीएसटी बकाया है। बकौल युवक, वह कभी दिल्ली नहीं गया।