MP के अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देकर भाग गई लड़की, कुत्ते खा गए शरीर का ऊपरी हिस्सा
इंदौर (मध्य प्रदेश) के एक सरकारी अस्पताल के शौचालय में एक नवजात का क्षत-विक्षत शव मिला है। शुक्रवार रात एक 17-वर्षीय लड़की अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म देकर भाग गई। सुबह लोगों ने देखा कि कुत्ते नवजात का शव खा रहे हैं। बच्ची के शव का ऊपरी हिस्सा गायब था जिसे कुत्तों ने खा लिया था।