MP के गांव में तय हुआ रिश्वत लेने का रेट, पंचों ने पारित किया प्रस्ताव
अनूपपुर (एमपी) के सलारगोड़ी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है जहां सरपंच, उप-सरपंच और पंचों ने मिलकर रिश्वत लेने के कुछ नियम और रेट तय किए हैं और इसे लेकर प्रस्ताव भी पारित कर दिया। शिकायत के बाद मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया और कोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है।