MP कांग्रेस ने प्रवक्ताओं के लिए निकाली वैकेंसी, ‘टैलेंट हंट’ से होगा चयन, जानें भर्ती प्रक्रिया
एमपी कांग्रेस प्रदेश में पार्टी प्रवक्ताओं के नए बैच की भर्ती को लेकर 'टैलेंट हंट प्रोग्राम' शुरू करने वाली है। चयन के लिए कांग्रेस की सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता और समझ, आज के मुद्दों पर गहन अध्ययन-रिसर्च की क्षमता, बढ़िया कम्युनिकेशन स्किल, मीडिया मैनेजमेंट की जानकारी, फैक्ट्स को सही तरीके से पेश करने की क्षमता और ऑर्गेनाइज़ेशनल अनुशासन शामिल है।