MP की लड़की ने मैट्रिमनी साइट पर फर्ज़ी प्रोफाइल बनाकर NRI युवक से की ₹2.68 करोड़ की ठगी
इंदौर (एमपी) की एक लड़की द्वारा मैट्रिमोनियल साइट पर फर्ज़ी प्रोफाइल बनाकर एनआरआई युवक से ₹2.68 करोड़ की ठगी किए जाने मामला सामने आया है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने लड़की और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़की ने अन्य लड़की के नाम की फर्जी प्रोफाइल बनाई और युवक से बातचीत कर पैसे ऐंठे।