MP के शख्स ने अकेले ही साफ कर डाली प्रदूषित अजनार नदी, ऑनलाइन लोगों से मिली सराहना
ब्यावरा (एमपी) में 20 वर्षीय बिट्टू नामक एक युवक का दावा है कि उसने अत्यधिक प्रदूषित 'अजनार नदी' को अकेले ही साफ कर दिया जिससे उसे ऑनलाइन काफी सराहना मिल रही है। बिट्टू ने बताया कि कचरे के कारण लोग कहते थे, "यह नदी कभी साफ नहीं हो सकती।" डंपिंग साइट जैसी दिखने वाली यह नदी अब बिल्कुल साफ है।